RSSB Animal Attendant Final Result 2023: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने पशु परिचर भर्ती 2023 का फाइनल रिजल्ट और कटऑफ मार्क्स जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
इस लेख में हम आपको पशु परिचर भर्ती 2023 से संबंधित रिजल्ट लिंक, कटऑफ, चयन प्रक्रिया, नियुक्ति की स्थिति, और अन्य जरूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
भर्ती का संक्षिप्त विवरण
विवरण | जानकारी |
---|---|
भर्ती बोर्ड | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB / RSSB) |
पद का नाम | पशु परिचर (Animal Attendant) |
विज्ञापन संख्या | 07/2023 |
कुल पद | 6433 पद |
वर्ग | सीधी भर्ती |
परीक्षा तिथि |
1, 2, 3 दिसंबर 2024 |
फाइनल रिजल्ट जारी | 07 अगस्त 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
रिजल्ट कैसे चेक करें?
अपना रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले, गूगल पर “RSSB official website” सर्च करें और वेबसाइट पर जाएं।
- ‘Result’ सेक्शन पर क्लिक करें: होमपेज पर, आपको ‘Result’ नाम का एक सेक्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करें।
- ‘Pashu Paricharak 2023 – अंतिम अनुशंसा और कट ऑफ अंक ‘ लिंक ढूंढें: रिजल्ट पेज पर, आपको पशु परिचर भर्ती 2023 से संबंधित लिंक मिलेगा।
- पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें: लिंक पर क्लिक करने पर, एक पीडीएफ फाइल डाउनलोड होगी। इस फाइल में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं।
- अपना रोल नंबर चेक करें: डाउनलोड की गई पीडीएफ फाइल में अपना रोल नंबर सर्च करें। अगर आपका रोल नंबर लिस्ट में है, तो आपको बहुत-बहुत बधाई!
पशु परिचर भर्ती 2023: फाइनल कटऑफ
रिजल्ट के साथ-साथ, बोर्ड ने विभिन्न श्रेणियों के लिए कटऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं। कटऑफ मार्क्स यह निर्धारित करते हैं कि किसी श्रेणी में चयन के लिए न्यूनतम कितने अंक प्राप्त करना अनिवार्य था। कटऑफ मार्क्स से यह अनुमान लगाया जा सकता है कि भर्ती परीक्षा में प्रतिस्पर्धा का स्तर क्या था।
नीचे, हम विभिन्न श्रेणियों के लिए फाइनल कटऑफ मार्क्स की जानकारी दे रहे हैं: